भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार के पूर्णिया जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। अमौर थाना क्षेत्र के बलुआ टोली स्थित कनौली गांव में एक मां ने अपने ही बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। इसकी वजह थी उसका अवैध संबंध, जो उसने अपने भांजे के साथ बना रखा था। ये भयावह कहानी मासूम बच्चियों और एक प्रेमी की मौत पर खत्म हुई।
3 महीने का अवैध रिश्ता बना 3 मौतों की वजह
महिला नाजरीन के पति, मोहम्मद अख्तर, बेहतर जीवन के लिए पंजाब में मजदूरी करते थे। इसी बीच, नाजरीन का अपने नाबालिग भांजे मोहम्मद तौकीर से रिश्ता गहराता चला गया। तीन महीने पहले शुरू हुए इस अवैध रिश्ते ने उन्हें शारीरिक संबंधों तक पहुंचा दिया।
सोमवार रात जब तौकीर नाजरीन से मिलने आया, तब दोनों बच्चियां (4 और 2 साल की) घर में ही थीं। रात के खाने के बाद बच्चियां सो गईं और मामी-भांजे ने अपनी हरकतें शुरू कर दीं। लेकिन अचानक, बच्चियां जाग गईं और उन्होंने अपनी मां को भांजे के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।
राज छुपाने के लिए मासूमों की हत्या
अपनी करतूत उजागर होने के डर से नाजरीन और तौकीर ने मिलकर बच्चियों को मारने का नृशंस निर्णय लिया। उन्होंने दोनों बच्चियों का गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद नाजरीन ने खुद भी जान देने की कोशिश की, लेकिन तौकीर ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। हालांकि, मासूमों के खून और अपनी करतूत की बदनामी के डर से तौकीर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
ड्रामा रचकर घटना को छुपाने की कोशिश
इस खौफनाक वारदात के बाद, नाजरीन ने घर से बाहर जाकर शोर मचाना शुरू किया। उसने ग्रामीणों को बताया कि घर में तीन लाशें पड़ी हैं। जब गांव वाले वहां पहुंचे, तो कमरे में तौकीर की लाश फांसी के फंदे से झूल रही थी और बच्चियों की लाशें बिस्तर पर पड़ी थीं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाजरीन को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पति की गैरमौजूदगी में रिश्तों की मर्यादा भंग
नाजरीन ने पुलिस को बताया कि पति के लंबे समय तक बाहर रहने के दौरान तौकीर का घर में आना-जाना बढ़ गया था। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने लगे। लेकिन सोमवार की रात उनकी इस हरकत को बच्चियों ने देख लिया, जिससे उनका राज उजागर होने का डर पैदा हो गया।
पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
एसडीपीओ आदित्य कुमार ने जानकारी दी कि आरोपी महिला ने अपने दोनों बेटियों की हत्या और भांजे के साथ अवैध संबंध होने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

