भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर के खमतराई क्षेत्र के रामेश्वर नगर में एक पारिवारिक झगड़े ने भयावह रूप ले लिया। पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम के सामने ही पति ने गुस्से में आकर अपने घर को आग के हवाले कर दिया। आग ने सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया और तेज धमाका हुआ, जिसमे पति की मौत हो गया व झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस टीम के लोग सहित 3 लोग आग में झुलस गये |जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
कैसे शुरू हुआ घटनाक्रम?
संध्या नाम की महिला और उसके पति अमरेश्वर राव के बीच किसी बात पर झगड़ा हो रहा था। पड़ोसियों ने स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को बुलाया। जैसे ही खमतराई थाने की पेट्रोलिंग टीम और डायल-112 मौके पर पहुंची, महिला अपने बच्चे को लेकर पड़ोसी के घर चली गई थी। लेकिन गुस्से में बेकाबू अमरेश्वर ने अपने घर में आग लगा दी।
सिलेंडर फटने से बढ़ा हादसा
आग लगते ही सिलेंडर ने आग पकड़ ली, जिससे एक बड़ा धमाका हुआ। इस धमाके की चपेट में पुलिस टीम के दो जवान और तीन अन्य पड़ोसी आ गए। सभी के कपड़ों में आग लग गई और वे जान बचाने के लिए जलते हुए भागे।
पति की मौत, पांच घायल
इस हादसे में घर के अंदर मौजूद अमरेश्वर राव की आग में जलने से मौत हो गई। पुलिसकर्मी विकास सिंह और हेमंत गिलहरे सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
आग पर कैसे पाया गया काबू?
घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने में करीब आधे घंटे का समय लगा। जब आग बुझाई गई, तो तलाशी के दौरान घर के अंदर से अमरेश्वर राव का जला हुआ शव बरामद हुआ।
धमाके से बर्बाद हुआ घर
धमाका इतना जबरदस्त था कि घर का सारा सामान – बाइक, कूलर, टीवी, फर्नीचर सब कुछ जलकर राख हो गया। आसपास के लोग भी धमाके की गूंज से सहम गए।
पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
संध्या ने बताया कि अमरेश्वर ने झगड़े के दौरान उसके गले पर चाकू से हमला किया था। जैसे-तैसे वह अपनी जान बचाकर बच्चे के साथ पड़ोसियों के घर भागी। लेकिन अमरेश्वर वहीं से गालियां देता रहा और गुस्से में आग लगाने जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।
हादसे के पीछे की आशंका
पुलिस का मानना है कि अमरेश्वर ने सिलेंडर के पाइप को काटा होगा, जिससे आग ने इतना विकराल रूप लिया। घटना की जांच जारी है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

