पिकनिक स्पॉट पर प्रेमी जोड़ी के साथ दरिंदगी की हदे पार : अकेला पाकर 4 हैवानो ने मारपीट कर दोनों की निर्वस्त्र कर विडियो बनाई पैसे लूटे और विडियो कर दिया वायरल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :मप्र, रीवा के पूर्वा वाटरफॉल में पिकनिक मनाने गए युवक-युवती के साथ बदमाशों ने बेहद शर्मनाक हरकत की। चार आरोपियों ने दोनों को निर्वस्त्र कर उनके साथ मारपीट की और रुपए छीन लिए। इतना ही नहीं, उन्होंने इस घटना का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने बताया कि यह मामला 5-6 दिन पुराना है, हालांकि पीड़ितों ने अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, घटना तब हुई जब युवक-युवती वाटरफॉल के पास अकेले बैठे थे। तभी चार बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने पैसे मांगने के साथ युवती से दुर्व्यवहार करने की कोशिश की। आरोपियों ने युवक और युवती से उनके पास मौजूद पैसे छीन लिए और अधिक पैसे की मांग करने लगे। जब वे उनकी मांग पूरी नहीं कर सके, तो बदमाशों ने दोनों को निर्वस्त्र कर दिया और इस घिनौनी हरकत का वीडियो बनाया।

पीड़ित युवती ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ पूर्वा वाटरफॉल घूमने गई थी। एकांत में बातचीत के दौरान अचानक चार लोग वहां आए और उनके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। उन्होंने जबरन उनके कपड़े उतरवाए और चट्टान के पीछे ले जाकर लगातार वीडियो बनाते रहे। युवती ने बताया कि उसने उनसे रहम की भीख मांगी, लेकिन बदमाशों ने उनकी एक न सुनी और उन्हें डराते-धमकाते रहे।

युवक ने बताया कि आरोपियों ने वीडियो बनाने के बाद उनसे 5 हजार रुपए भी ले लिए, लेकिन इसके बाद भी उन्हें छोड़ा नहीं। वे लगातार और पैसे लाने का दबाव डालते रहे। बदमाशों ने धमकी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो वे वीडियो को वायरल कर उनकी इज्जत खराब कर देंगे। अंततः उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर डालकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी।

पीड़ितों ने बताया कि घटना की वजह से उन्हें इतनी शर्मिंदगी महसूस हुई कि वे पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं कर पाए। लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ, तो उनकी पूरी जिंदगी नर्क बन गई।

रीवा के एसपी विवेक सिंह ने कहा कि पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले को संज्ञान में लिया है और जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक पीड़ितों की तरफ से कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। पुलिस पीड़ितों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि युवक-युवती वहां अकेले थे, और आरोपियों ने इस बात का फायदा उठाया।

गौरतलब है कि दो महीने पहले रीवा के भैरव बाबा मंदिर के पास भी एक दंपत्ति पर हमला कर, महिला के साथ 8 लोगो ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस प्रकार की घटनाएं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI