छत्तीसगढ़-तेलंगाना में भूकंप का असर: बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में 5.3 तीव्रता के झटके किये गए महसूस...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में बुधवार सुबह 7:36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन इलाकों के निवासियों ने हलचल महसूस की और कई घरों में कंपन के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए।  

भूकंप का केंद्र और तीव्रता

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र तेलंगाना के मुलुगु जिले में था। इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई। भूकंप का समय सुबह 7:27 बजे बताया गया, और इसका केंद्र जमीन के 40 किलोमीटर नीचे स्थित था। यह झटके महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के अलावा हैदराबाद में भी महसूस किए गए।  

भूकंप से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी

भूकंप का मुख्य कारण पृथ्वी की सतह के नीचे स्थित टेक्टोनिक प्लेट्स का खिसकना होता है। पृथ्वी चार मुख्य परतों में बंटी है—इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट। जब ये टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में टकराती हैं या खिसकती हैं, तो ऊर्जा के तेज़ संचार से सतह पर झटके महसूस होते हैं।  

पहले भी लगे थे झटके

बस्तर के जगदलपुर में 7 महीने पहले भी भूकंप के दो झटके आए थे। ये झटके 12 मिनट के अंतराल पर रात 7:53 और 8:05 बजे महसूस किए गए थे। प्रभावित क्षेत्र आमागुड़ा, कुम्हारपारा, पथरागुड़ा और ग्रामीण इलाकों जैसे आड़ावाल, सेमरा और करकापाल थे।  

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया 

जैसे ही भूकंप आया, लोग घरों से बाहर निकल गए। कुछ लोगों ने इसे पहली बार अनुभव किया, तो कुछ ने इसे सामान्य घटना बताया। 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI