भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार को एक परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। कृष्णा नगर वार्ड 8, धन्वंतरी स्कूल के पास स्थित रूबी देवी के मकान में आग लगने से लाखों का सामान खाक हो गया। इस घटना ने एक ऐसे परिवार को झकझोर कर रख दिया, जो दो महीने बाद अपने बेटे की शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था।
शादी की तैयारियों में आई बाधा
गुरुवार की दोपहर रूबी देवी का पूरा परिवार एक शांतिभोज कार्यक्रम में गया हुआ था। इसी दौरान मकान में अचानक आग लग गई। पड़ोसियों ने जब धुआं उठता देखा, तो तुरंत घरवालों को सूचना दी। परिवार के लौटने तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। हालांकि, फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही पड़ोसियों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया।
लाखों का नुकसान
रूबी देवी के मुताबिक, आगजनी में शादी के लिए घर पर रखा करीब 5 लाख कैश और सोने की ज्वेलरी भी जलकर खाक हो गई। एक दिन पहले ही उन्होंने बैंक से 1.20 लाख रुपये का लोन लिया था, जो भी इस अग्निकांड में स्वाहा हो गया। जले हुए नोटों के अवशेष घर में बिखरे हुए मिले, लेकिन सोने का कोई निशान नहीं दिख रहा। माना जा रहा है कि सोना आग की गर्मी से पूरी तरह पिघल गया होगा।
आग लगने का कारण अज्ञात
आग लगने का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घर का छप्पर और बाकी का सामान पूरी तरह जल गया। घटना की सूचना सुपेला पुलिस को दी गई है, और वे मामले की जांच कर रहे हैं।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
रूबी देवी के पति, जो सब्जी का व्यापार करते हैं, और उनका पूरा परिवार इस घटना के बाद गहरे सदमे में है। शादी की तैयारियों की जो चमक-दमक घर में थी, अब वहां मातम का माहौल है।
राहत और पुनर्निर्माण की उम्मीद
स्थानीय प्रशासन और समाज से इस परिवार को मदद मिलने की उम्मीद की जा रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

