भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोलकाता पश्चिम बंगाल के बारटोला जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है| जहाँ एक हैवान ने सात महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लड़की अपने माता-पिता के साथ फुटपाथ पर सो रही थी जब उसका अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया। जानकारी के अनुसार यह घटना पिछले हफ्ते की है. पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है| हालाँकि अभी तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया है साथ ही मामले में पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है|
बच्ची अभी भी RG कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बाल चिकित्सा गहन चिकित्सा इकाई (ICU ) में है। अस्पताल ने बताया कि लड़की की हालत अब स्थिर है। खून बहना बंद हो गया और उसने खाना शुरू कर दिया। जहाँ चार डॉक्टरों की एक टीम बनाई गयी है जो उसका ईलाज कर रही है| अगले कुछ दिनों में उनकी हालत में सुधार होने की उम्मीद है| पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची के शरीर पर कई जगह खरोंच के निशान हैं, साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट्स पर भी चोटें हैं.
30 नवंबर को दोपहर करीब 1:45 बजे बारटोला निवासी एक व्यक्ति ने अपने घर के सामने रास्ते पर एक बच्ची को अकेले रोते हुए देखा. उस आदमी ने तुरंत पुलिस को फोन किया। लड़की के माता-पिता ने उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में केस दर्ज करवाई |
दोनों रिपोर्टों की जांच के बाद, लड़की को उसके माता-पिता के साथ मिला दिया गया। उन्हें तुरंत आरजी, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों को उसके निजी अंगों पर कई चोटें और पूरे शरीर पर खरोंच के निशान मिले। पुलिस का मानना है कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है।
यह सवाल हर संवेदनशील व्यक्ति के दिल को झकझोरता है कि आखिर कब तक समाज में मासूम बेटियां हवस के भूखे दरिंदों की दरिंदगी का शिकार बनती रहेंगी? यह सोचकर दिल कांप उठता है कि इन वहशियों के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती। चाहे मासूम बच्ची हो, किशोरी हो, या बुजुर्ग महिला—हर वर्ग इनका आसान शिकार बनता जा रहा है।
हाल ही की घटनाओं पर नज़र डालें, तो साफ समझ आता है कि यह बर्बरता न तो शहरों में रुक रही है और न ही गांवों में। चाहे सड़क किनारे सोती बच्ची हो या स्कूल जाती छात्रा, हर जगह ये वहशी निगाहें उन्हें घेरने के लिए तैयार रहती हैं।जो की चिंता का विषय है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

