भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , नारायणपुर, सुरक्षा बलों ने बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। तड़के सुबह से चल रही मुठभेड़ में 7 वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं। घटनास्थल से सभी शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
मुठभेड़ की शुरुआत और परिस्थितियां
40 से 50 नक्सलियों के एक बड़े दल की उपस्थिति की गुप्त सूचना मिलने के बाद नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, और कोंडागांव जिलों की डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) टीमों ने एसटीएफ और सीआरपीएफ के साथ मिलकर अबूझमाड़ के घने जंगलों में ऑपरेशन शुरू किया। मुठभेड़ तड़के सुबह करीब 3 बजे शुरू हुई।
संयुक्त अभियान का असर
सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के ठिकाने पर हमला कर 7 बड़े नक्सली कैडरों को मार गिराया। विशेषज्ञों का मानना है कि मारे गए नक्सली बड़े स्तर पर संगठन के रणनीतिक फैसलों में शामिल हो सकते थे। घटनास्थल से बरामद शव और हथियार इस बात की पुष्टि कर सकते हैं।
मुठभेड़ के दौरान तनाव:
सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग अब भी जारी है। क्षेत्र में नक्सलियों के और कैडरों के छिपे होने की आशंका के चलते ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सुरक्षाबलों का कहना है कि उनकी रणनीति और सतर्कता की बदौलत बड़ी हानि को टालने में कामयाबी मिली है।
अबूझमाड़ का रणनीतिक महत्व
अबूझमाड़ का घना जंगल हमेशा से नक्सलियों के लिए सुरक्षित गढ़ माना जाता रहा है। लेकिन पिछले कुछ समय में सुरक्षा बलों ने यहां कई सफल ऑपरेशन चलाए हैं, जिससे नक्सलियों की पकड़ कमजोर हो रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

