भिलाई : फैक्ट्री में गुप्त रूप से काम कर रहे थे 7 संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई से उजागर हुआ असम कनेक्शन...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई -दुर्ग में पुलिस द्वारा बाहरी लोगों की पहचान और जांच अभियान जोरों पर है। पुलिस उन लोगों पर नजर रख रही है जो बिना किसी जानकारी के जिले में रह रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हो सकते हैं। इसी क्रम में बुधवार को उतई थाना क्षेत्र में संचालित प्लाइवुड फैक्ट्री और आरा मिल में की गई कार्रवाई में सात संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  

प्लाइवुड फैक्ट्री में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना  

दुर्ग पुलिस को सूचना मिली कि उतई क्षेत्र की मारुति सिजनिंग एवं केमिकल वुड्स प्लाइवुड फैक्ट्री और पांडेय आरा मिल में बाहरी मजदूर काम कर रहे हैं। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि ये लोग असम के कोकराझार जिले से आए हुए हैं और बिना किसी पुलिस जानकारी के गुपचुप तरीके से रह रहे है।  

पूछताछ में नहीं मिला संतोषजनक जवाब

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में संदिग्ध व्यक्तियों ने कोई भी ठोस या संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। इनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर धारा 128 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद सभी को एसडीएम न्यायालय, दुर्ग में पेश किया गया।  

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान

गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में शामिल हैं:  

1. अबुल शेख (70 वर्ष), निवासी परताकखटा, कोकराझार, असम  

2. छापियल हक (51 वर्ष), निवासी परताकखटा, कोकराझार, असम  

3. हमिदुर रहमान (42 वर्ष), निवासी तितलीगुड़ी, कोकराझार, असम  

4. इब्राहिम फोकिर (29 वर्ष), निवासी हेकाइपारा, कोकराझार, असम  

5. शाहबुद्दीन शेख (42 वर्ष), निवासी दूराहाटी, कोकराझार, असम  

6. लोकमान अली (23 वर्ष), निवासी लश्करपार, कोकराझार, असम  

7. आलम गिर बादशाह (27 वर्ष), निवासी मुसलमान पाट, कोकराझार, असम  

अपराध रोकथाम पर जोर

पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाना और बाहरी लोगों की निगरानी सुनिश्चित करना है। इससे न केवल स्थानीय सुरक्षा में सुधार होगा, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों पर भी रोक लगेगी।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI