भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , रंग महल पेंटिंग शॉप, तीन दर्शन मंदिर और पॉवरहाउस के प्रतिष्ठित संचालक, राजा राम सोनी और भरत सोनी के पिता श्री भुवनेश्वर सोनी का आज 86 वर्ष की आयु में कैंप-1 प्रगति नगर में निधन हो गया। वह अस्वस्थता के कारण पिछले कुछ समय से संघर्ष कर रहे थे।
श्री भुवनेश्वर सोनी, अपने पीछे एक सशक्त परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती लीला सोनी, पुत्र - राजा राम सोनी, भरत सोनी, कृष्णा सोनी, पुत्री - लता सोनी, संतोषी सोनी, और पौत्र-पौत्री का प्यार भरा परिवार शामिल है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल और धैर्य मिले। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करे। उनकी अंतिम यात्रा कल सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान केम्प -1 प्रगति नगर से राम नगर मुक्ति धाम के लिए प्रस्थान करेगी

