ब्रेकिंग न्यूज़ : अमित जोश एनकाउंटर मामले की जांच के लिए एसडीएम छावनी नियुक्त, आम जनता के पास घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी या साक्ष्य होने पर 9 जनवरी 2025 तक प्रस्तुत करें...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम के पीछे फॉरेस्ट एवेन्यू में 8 नवंबर 2024 को हुए पुलिस मुठभेड़ कांड की दंडाधिकारी जांच शुरू हो गई है। इस जांच के लिए दुर्ग जिले की कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) छावनी, श्री हितेश पिस्दा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।  

क्यों है यह मामला चर्चा में?  

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 8 नवंबर को जयंती स्टेडियम के पीछे पुलिस और आरोपी अमित जोश के बीच हुई मुठभेड़ ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी अमित जोश की मौत हो गई।  

जांच प्रक्रिया और आम जनता की भागीदारी  

घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग मांगा है। अगर किसी व्यक्ति के पास इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी या साक्ष्य हैं, तो वे 9 जनवरी 2025 तक अनुविभागीय दंडाधिकारी छावनी के न्यायालय (कलेक्टोरेट, कक्ष क्रमांक 23) में उपस्थित होकर अपना पक्ष या साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।  

 प्रशासन का रुख  

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने स्पष्ट किया है कि इस जांच का उद्देश्य घटना के हर पहलू को बारीकी से परखना है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और निष्पक्षता बनी रहे।  

मुठभेड़ का घटनाक्रम  

घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों के अनुसार, अमित जोश एक वांछित अपराधी था, और उसे पकड़ने के लिए विशेष टीम को तैनात किया गया था। मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान अमित जोश की मौत हो गई।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI