खुशखबरी : अब मात्र 999 रुपये में रायपुर से अंबिकापुर के लिए सस्ती हवाई यात्रा की हुई शुरुआत, रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली नई विमान सेवा 19 दिसंबर से होने जा रही है शुरू....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर छत्तीसगढ़ में हवाई सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल के साथ यात्रियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार की कोशिशों से रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली एक नई विमान सेवा 19 दिसंबर से शुरू हो रही है, और इसका शुरुआती किराया केवल 999 रुपये रखा गया है। यह सेवा छत्तीसगढ़ सरकार की रिजनल कनेक्टिविटी योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हवाई यात्रा को सस्ता और आसान बनाना है।

यह सेवा सप्ताह में तीन दिन – गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। यात्रा के लिए बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी, जिससे यात्रियों को किफायती दरों पर यात्रा का अवसर मिलेगा। इस सेवा से रायपुर और अंबिकापुर के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा, और यह न केवल स्थानीय यात्रियों के लिए बल्कि व्यापारिक यात्रियों और पर्यटकों के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू होने वाली यह सेवा छत्तीसगढ़ के आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने में मददगार होगी। रिजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत शुरू की जा रही इस सेवा से क्षेत्र में व्यापारिक और पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और क्षेत्रीय यातायात की सुविधा भी बेहतर होगी।

यात्रियों को इस नई विमान सेवा के बारे में अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए www.flybig.in पर संपर्क करने का विकल्प मिलेगा। अब छत्तीसगढ़वासियों को अपनी यात्रा के लिए एक नया और किफायती विकल्प मिलेगा, जो समय और पैसे की बचत करेगा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI