BIG BREAKING : देश के चर्चित खान सर को पुलिस ने किया गिरफ्तार , पटना की सड़कों पर छात्रों का हल्लाबोल , नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ प्रदर्शन, खान सर समेत कई गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार की राजधानी पटना इन दिनों छात्रों के जबरदस्त प्रदर्शन का केंद्र बनी हुई है। शुक्रवार, 6 दिसंबर को बीपीएससी (BPSC) परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन सिस्टम के विरोध में जुटे हजारों छात्रों ने पटना की सड़कों पर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे चर्चित शिक्षक खान सर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें गर्दनीबाग थाने में रखा गया है। खान सर के साथ ही उनके सहयोगी गुरु रहमान और छात्र नेता दिलीप को भी गिरफ्तार किया गया है।  

क्या है पूरा मामला?

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छात्रों का आरोप है कि बीपीएससी परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन सिस्टम लागू करने से उनके भविष्य पर नकारात्मक असर पड़ेगा। नॉर्मलाइजेशन का मतलब है कि अलग-अलग शिफ्ट में दिए गए पेपरों के अंक को तुलनीय बनाने के लिए अंकों में बदलाव करना। छात्रों का कहना है कि यह प्रक्रिया उनकी मेहनत के साथ अन्याय है।  

BPSC अध्यक्ष का बयान

इस बीच, बीपीएससी के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने स्पष्ट किया कि 70वीं सिविल सेवा परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा। उन्होंने कहा, "71वीं परीक्षा में इसे लागू करने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन अभी इसे लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। छात्रों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।"  

लाठीचार्ज से गूंज उठी पटना की सड़कों पर चीखें  

शुक्रवार सुबह हजारों छात्र बीपीएससी कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे कई छात्र घायल हो गए।  

- एक छात्र का सिर फूट गया , जबकि दूसरे का पैर टूटने की खबर सामने आई है।  

- छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।  

प्रदर्शनकारियों की प्रतिक्रिया

पुलिस कार्रवाई के बावजूद छात्र दोबारा बीपीएससी कार्यालय पहुंचे।  

- खान सर ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। जब तक सरकार स्पष्ट नोटिफिकेशन जारी नहीं करती, हम पीछे नहीं हटेंगे।"  

- गुरु रहमान ने कहा, "यह संघर्ष छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए है। हम किसी दबाव में झुकने वाले नहीं हैं।"  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI