दिसंबर के पहले दिन बड़ा झटका : एलपीजी सिलेंडर महंगा: कमर्शियल ग्राहकों को झटका, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत, जानिए कितनी बढ़ी है दरे?

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 1 दिसंबर से देशभर में एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव हुआ है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं। नई कीमतें लागू होने से व्यवसायिक उपभोक्ताओं को महंगाई का सामना करना पड़ेगा, वहीं घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग करने वालों के लिए यह राहत की बात है।  

दिल्ली से लेकर पटना तक कमर्शियल सिलेंडर महंगा

- दिल्ली: 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 1818.50 रुपये में मिलेगा, जो नवंबर में 1802 रुपये का था।  

- कोलकाता: इसकी कीमत 1927 रुपये हो गई है, जो पहले 1911.50 रुपये थी।  

- मुंबई: यहां सिलेंडर की कीमत 1771 रुपये हो गई है, जो पिछले महीने 1754.50 रुपये थी।  

- पटना: कमर्शियल सिलेंडर अब 2072.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 2056 रुपये का था।  

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर यह है कि 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।  

- दिल्ली: घरेलू सिलेंडर 803 रुपये में ही उपलब्ध है।  

- कोलकाता : 829 रुपये।  

- मुंबई: 802.50 रुपये।  

- चेन्नई : 818.50 रुपये।  

- पटना : 892.50 रुपये।  

महंगाई की मार सिर्फ कमर्शियल उपभोक्ताओं पर

कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और व्यवसायिक गतिविधियों पर पड़ सकता है। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर रहने से आम जनता को राहत मिली है।  

महंगाई के इस दौर में ईंधन की कीमतें सीधे तौर पर उपभोक्ताओं के बजट पर असर डालती हैं। इस बदलाव के बाद, व्यवसायिक और घरेलू दोनों उपभोक्ताओं को अपने खर्चों की नए सिरे से योजना बनानी होगी।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI