भिलाई: सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत, दशगात्र कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के नंदिनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ, जब दोनों भाई मोपेड पर सवार होकर दशगात्र कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। घटना नंदिनी एयरड्रम के पास हुई, जहां उनकी मोपेड सड़क किनारे खड़े एक हाइवा से जा टकराई।  

घटना का विवरण

मृतकों की पहचान 65 वर्षीय उदय भान चक्रधारी और 71 वर्षीय सतानंद चक्रधारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों भाई तेज रफ्तार में मोपेड पर सवार होकर नंदिनी की ओर जा रहे थे। अंधेरे और पर्याप्त रोशनी की कमी के कारण उनकी मोपेड सड़क किनारे खड़े हाइवा (CG 04 LQ 3203) के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों के सिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

 पुलिस कार्रवाई

नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब 8 बजे का है। दोनों भाई जामुल थाना अंतर्गत घासीदास नगर में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद धमधा थाना अंतर्गत अपने गांव तरकोरी लौट रहे थे। 

घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया।  पुलिस ने हाइवा और मोपेड को जब्त कर लिया है| शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI