कुम्हारी टोल प्लाजा पर गाय के चमड़े से भरा ट्रक पकड़ा गया: भीड़ ने की ड्राईवर की पिटाई , मामला चर्चा में...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के कुम्हारी टोल प्लाजा के पास एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां गाय के चमड़े से भरा हुआ ट्रक पकड़ा गया। ट्रक महाराष्ट्र के नागपुर से लोड होकर रायपुर की ओर जा रहा था। गौ रक्षा कार्यकर्ताओं ने ट्रक का पीछा किया और कुम्हारी टोल पर उसे रोका। ट्रक में भारी मात्रा में गाय का चमड़ा पाया गया, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।  

गौ रक्षा कार्यकर्ताओं को रात के समय ट्रक की जानकारी मिली। उन्होंने ट्रक का पीछा किया और जैसे ही ट्रक कुम्हारी टोल प्लाजा पर रुका, कार्यकर्ताओं ने उसे रोक लिया। जब ट्रक का तिरपाल हटाया गया, तो उसमें गाय के चमड़े का बड़ा जखीरा देखकर सभी हैरान रह गए।  

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। ड्राइवर को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।  

घटना की जानकारी मिलने पर छावनी सीएसपी हरीश पाटिल खुद मौके पर पहुंचे। हालांकि, कुम्हारी थाना प्रभारी जनकराम कुर्रे ने बताया कि वह विभागीय काम से बाहर थे। 

ट्रक में लोड माल की कीमत

ट्रक में मौजूद गाय के चमड़े की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। यह माल कहां से लोड हुआ था और इसे कहां डिलीवर किया जाना था, इसकी जांच पुलिस कर रही है।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV