भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई , आशा है आप स्वस्थ और खुशहाल होंगे। जैसा कि आपको ज्ञात होगा, हाल ही में बांग्लादेश में रह रहे हिन्दू समुदाय के खिलाफ निरंतर उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। हिन्दू संतों की गिरफ्तारी, उनके पूजा स्थलों पर हमले और मंदिरों का विध्वंस बढ़ता ही जा रहा है। इस प्रकार के घटनाक्रमों में इस्कॉन के संत चिन्मय कृष्ण दास को आतंकवादी की तरह व्यवहार करते हुए जेल में डाला गया और उनके साथ अमानवीय अत्याचार किए गए।
मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में बांग्लादेश सरकार में हिन्दू समुदाय के घरों में तोड़फोड़, आगजनी, शारीरिक हमले और महिलाओं के खिलाफ दुराचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके अलावा, हिन्दू नाम रखने वालों के साथ मारपीट की जाती है और उनके व्यवसायों पर हमले हो रहे हैं। उनके पूजा स्थल भी अपवित्र किए जा रहे हैं। इन घटनाओं ने न केवल बांग्लादेश बल्कि समस्त विश्व में रहने वाले हिन्दू समुदाय को गहरे आक्रोश में डाल दिया है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन इस पर मूक दर्शक बने हुए हैं, जो उनकी भूमिका पर सवाल उठाते हैं।
बांग्लादेश में हो रहे इस अमानवीय उत्पीड़न के खिलाफ देशभर में हिन्दू समाज ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया है। इस प्रदर्शन के अंतर्गत, 3 दिसंबर को जिले में हिन्दू समाज द्वारा शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और जिला प्रशासन के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
अतः आपसे निवेदन है कि इस महत्वपूर्ण विषय को समाज के समक्ष लाने के लिए हमारे इस विरोध प्रदर्शन को समाचार पत्र में स्थान देने की कृपा करें।
आज आयोजित हिंदू आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन में सम्मिलित प्रमुख व्यक्तियों के नाम
1. डॉ. दीप चटर्जी
समाजसेवी चिकित्सा
2. श्री कौशलेंद्र प्रताप
सामाजिक सद्भाव प्रमुख
3. श्रीमती नीता जैन
अधिवक्ता
4. प्रो. डॉ. संजीव कर्मकार
वशिष्ठ प्रांत अध्यक्ष, सर्व समाज समन्वय महा सभा, छत्तीसगढ़
5. श्री लखन साहू
साहू समाज से
6. श्रीमती रश्मि राजपूत
राजपूत महिला समाज
7. श्री राम जी ठाकुर
जनजाति समाज
8. श्री व्योम पाद
इस्कॉन आचार्य
9. श्री अजय भसीन
व्यापारी संघ
10. श्री दीपक साहू
साहू समाज प्रतिनिधि
11. श्री दिलेश्वर ओमरे
(प्रतिनिधि)
12. श्री सुनील पटेल
(प्रतिनिधि)
13. श्री मनीष सोनी
(प्रतिनिधि)
14. श्री मनीष दुबे
(प्रतिनिधि)
15. श्री अनुज नारद
(प्रतिनिधि)
16. श्री ललित चंद्राकर
विधायक, दुर्ग ग्रामीण
17.श्री गजेंद्र यादव
विधायक, दुर्ग शहर
18. श्री जितेंद्र वर्मा
(प्रतिनिधि)
19. श्री महेश वर्मा
(प्रतिनिधि)
20. श्री दीपक सोनी
(प्रतिनिधि)
21. श्री मनीष बुचसिया
(प्रतिनिधि)
22. श्री महेश यादव
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

