भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के माढ़ोताल थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने शक के चलते एक युवती की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, यह हत्या पत्नी के द्वारा की गई थी, जिसे शक था कि युवती उसके पति से अवैध संबंध रखती है या फिर उसके पति पर डोरे डाल रही है।
घटना की जानकारी के अनुसार, सोनम रजक नाम की महिला के घर पर उसकी परिचित शिखा मिश्रा अपने साथ एक युवती, अनिका मिश्रा को लेकर आई थी। शिखा को यह संदेह था कि अनिका का उसके पति के साथ अवैध संबंध हो सकता है। इस मुद्दे को लेकर दोनों के बीच गहमा-गहमी हुई और विवाद बढ़ते हुए हाथापाई तक पहुंच गया। गुस्से में आकर शिखा ने अनिका पर चाकू से हमला कर दिया और उसके गर्दन व पेट पर कई वार किए।
सोनम रजक ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो शिखा ने उसे भी नहीं छोड़ा और उस पर भी चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में सोनम को अस्पताल भेजा गया। वहीं, अनिका की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।
पुलिस ने इस हत्याकांड में आरोपी शिखा मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। वही इस बात को लेकर आरोपी महिला के पति सहित परिवार वाले सकते में आ चुके है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

