अल्लू अर्जुन अपडेट : सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, ‘पुष्पा’ स्टार को मिली जमानत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म पुष्पा 2 नहीं, बल्कि एक कानूनी मामला है। हैदराबाद के प्रसिद्ध संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को आयोजित पुष्पा 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान हुए हादसे में एक महिला की जान चली गई थी। इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।  

हालांकि, अब तेलंगाना हाईकोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है। यह फैसला शुक्रवार को उनकी गिरफ्तारी के बाद आया, जब उनके वकीलों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI