घटना भिलाई -3 के सिरसा कला क्षेत्र के गायत्री मंदिर परिसर के अंदर हुई, जहां एक प्राचीन बरगद के पेड़ पर देर रात युवक चढ़ गया था। स्थानीय निवासियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। आज सुबह लोगों ने देखा कि युवक की लाश पेड़ से लटक रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही भिलाई तीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में युवक के पास कोई सुसाइड नोट या मोबाइल फोन नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है और युवक की पहचान करने का प्रयास जारी है।


