भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने मिडिल स्कूल में घुसकर महिला बीएलओ (मतदाता सूची पर्यवेक्षक) को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी का नाम जितेंद्र यादव है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
यह घटना भिलाई के शास्त्री नगर स्थित पूर्व माध्यमिक शाला में शुक्रवार को हुई। जितेंद्र यादव उर्फ जीतू शराब के नशे में स्कूल में घुस आया और बीएलओ नीता ठाकुर के साथ गाली-गलौच करने लगा। आरोप है कि जीतू ने शिक्षिका नीता ठाकुर को धमकी दी कि वह उसे जान से मार डालेगा। इस पूरी घटना का वीडियो स्कूल के एक कर्मचारी ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को गिरफ्तार किया। छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने मामले की जांच शुरू की और जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घटना का कारण सामने आया है कि जितेंद्र यादव का नाम तीन-चार महीने पहले कैंप क्षेत्र की मतदाता सूची से कट गया था। आरोप है कि बीएलओ नीता ठाकुर ने गलत सर्वे किया, जिसके कारण उसका नाम हटा दिया गया। हालांकि, नीता ठाकुर का कहना है कि युवक का घर पहले कैंप क्षेत्र में था, लेकिन अब वह नेहरू नगर में रह रहा है। इसी कारण उसका नाम मतदाता सूची से कट गया। जब नीता ने उसे समझाने का प्रयास किया, तो उसने उनका पीछा करते हुए खुले आम धमकी दी कि वह उन्हें जान से मार डालेगा।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि जीतू, जो शराब के नशे में था, स्कूल के शिक्षकों को धमकाता हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा, उसने कैंप क्षेत्र के पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा को भी धमकी दी है।
इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया, और अब उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

