जबरदस्ती भाई से करवाना चाहता था साली की शादी , मना करने पर जीजा ने साली की गला रेतकर की हत्या , कहा था - अगर तुम मेरे भाई से शादी नहीं करोगी, तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी , शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी साली की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के कारण ने सभी को हैरान कर दिया। यह पूरी घटना मोहल्ला लाला तेली बजरिया में घटित हुई, जहां आरोपी घटना के बाद फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

क्या था विवाद का कारण? 

घटना के पीछे का कारण एक पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। अंशुल, जो मृतिका निकिता का जीजा है, चाहता था कि निकिता की शादी उसके छोटे भाई से हो, लेकिन निकिता इस रिश्ते के खिलाफ थी। यही विरोधी भावना इतनी गहरी हो गई कि अंशुल ने यह खौ़फनाक कदम उठाया।

कैसे हुआ मर्डर?

घटना के दिन, करीब साढ़े 11 बजे, अंशुल शर्मा ने घर में घुसते ही निकिता पर चाकू से हमला कर दिया। उसने निकिता के गले पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद किया। एसपी राजेश एस. ने पुष्टि की कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

निकिता की मां का बयान

मृतका की मां ने बताया कि अंशुल ने घर में घुसते ही निकिता से कहा था, "अगर तुम मेरे भाई से शादी नहीं करोगी, तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा।" इसके बाद उसने ताबड़तोड़ हमला किया और निकिता की जान ले ली। जब उसकी मां ने उसे बचाने की कोशिश की, तो अंशुल ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। किसी तरह निकिता की मां बचकर बाहर निकली और मदद के लिए दौड़ी। तब तक अंशुल मौके से फरार हो चुका था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI