पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर बेचने वाले पति ने अपनी हैवानियत से बेटे को बना दिया मानसिक रोगी, महिला ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आगरा के सिकंदरा इलाके में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने दावा किया कि उसका पति न केवल उसके साथ शारीरिक और मानसिक रूप से अत्याचार करता था, बल्कि उसकी अश्लील वीडियो बनाकर बेचता भी था। 

इस सबका प्रभाव उनके 11 वर्षीय बेटे पर इस कदर पड़ा कि वह मानसिक रूप से बीमार हो गया। बच्चे को अपने पिता और दादा-दादी के नाम से ही डर लगता है, और वह अजीब हरकतें करने लगता है। वर्तमान में उसका इलाज एक मानसिक अस्पताल में चल रहा है। महिला की शिकायत पर सिकंदरा पुलिस ने उसके पति और पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 2008 में सिकंदरा के अजय से उसकी शादी हुई थी। पहले कुछ समय तक उनका जीवन सामान्य था, लेकिन देवर की शादी के बाद परिवार में बदलाव आ गया। देवर और देवरानी दहेज को लेकर ताने मारने लगे, और सास-ससुर का व्यवहार भी बदल गया। महिला ने परिवार को टूटने से बचाने के लिए चुप रहना उचित समझा।

हालांकि, दो साल पहले महिला को अपने पति के मोबाइल में एक दूसरी महिला के साथ अश्लील चैट मिली। इस पर उसने ससुर से शिकायत की, ताकि परिवार का टूटना रोका जा सके, लेकिन ससुर ने उल्टा महिला को ही दोषी ठहराया और उसके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। जब महिला ने पति की हरकतों का विरोध किया, तो ससुरालवालों ने उसे और उसके बेटे को बुरी तरह से पीटा।

महिला ने यह भी बताया कि पति उसके साथ संबंध बनाने के दौरान मोबाइल से वीडियो बनाता था। उसने इस पर विरोध जताया, लेकिन पति की यह आदत बनी रही। बाद में उसे पता चला कि वह वीडियो विदेशी वेबसाइटों पर बेचता था। जब महिला ने इस पर आपत्ति जताई, तो पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया और उसके सभी गहनों को भी ले लिया।

इस समय महिला अपने ससुरालवालों से तंग होकर अलग रह रही है। उसके पति ने बेटे के पालन-पोषण के लिए कोई पैसे नहीं दिए हैं, और वह अक्सर उसे मारने के लिए घर आता है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI