भिलाई: चोरी रोकने के लिए पुलिस का नया कदम, घर बंद कर बाहर जाने से पहले थाने को दें सूचना, सूने घरों की सुरक्षा के लिए बढ़ाई जाएगी गश्त....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई,  इन दिनों शहर में सूने मकानों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसकी एक बड़ी वजह लोगों की लापरवाही भी है। शादी और छुट्टियों के मौसम में कई लोग घर लॉक करके बाहर जा रहे हैं और घर पर कैश व ज्वेलरी छोड़ रहे हैं। इसका फायदा उठाकर चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं।  

इसी को रोकने के लिए पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। शहर के सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि जब भी वे घर बंद करके बाहर जाएं, तो इसकी सूचना नजदीकी थाने में जरूर दें। इससे उस क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाई जा सकेगी और चोरों पर लगाम लगाई जा सकेगी।  

कीमती सामान छोड़कर न जाएं

राजेश मिश्रा ने लोगों को सलाह दी है कि शादी या किसी अन्य कारण से घर से बाहर जाते समय जेवर, नगदी या अन्य कीमती सामान घर पर न छोड़ें। यदि आप थाने को सूचना देंगे, तो पुलिस आपके घर के आसपास गश्त कर सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।  

पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि जागरूकता ही सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है। चाहे घर की सुरक्षा का मामला हो या साइबर क्राइम का, अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।  


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI