भिलाई : अलाव जलाने की बात पर शुरू हुआ विवाद, हथियार से हमला कर दो युवकों को किया घायल , मामला दर्ज...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई सुपेला थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अलाव जलाने के अनुरोध को ठुकराने पर एक युवक पर हथियार से हमला कर दिया गया। यह घटना मिनी माता चौक के पास हुई।  

धीरज साव, जो पेशे से सब्जी विक्रेता हैं और कृष्णा नगर, सुपेला में रहते हैं, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के समय धीरज अपने दोस्त अभिषेक के साथ मिनी माता चौक के पास खड़ा था। उसी दौरान खत्तर सिंह उर्फ बन्नी सरदार वहां पहुंचा और अलाव जलाने के लिए दबाव बनाने लगा।  

धीरज द्वारा इनकार किए जाने पर खत्तर को यह बात बुरी लगी। उसने पहले हाथ-मुक्कों से मारपीट की और फिर कड़ा से हमला कर दिया। मामला यहीं नहीं रुका, खत्तर ने अभिषेक पर किसी धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे दोनों को चोटें आईं।  

घटना के बाद धीरज और अभिषेक ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI