रात भर पति को धर्म परिवर्तित करने का दबाव बनाती थी पत्नी तंग आकर पति ने व्हाट्स अप पर स्टेटस लगाकर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छत्तीसगढ़) धमतरी जिले के ग्राम पंचायत पोटियाडीह में एक युवक, लिनेश साहू, ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद युवक का व्हाट्सएप स्टेटस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपनी परेशानी का उल्लेख किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि यह घटना समाज में गहरी चर्चा का विषय बन गई है।  

व्हाट्सएप स्टेटस में लिखी दर्दभरी कहानी

लिनेश साहू ने आत्महत्या से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा कि वह अपनी पत्नी और ससुरालवालों से परेशान था। उसने बताया कि उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालते थे। स्टेटस में लिखा है, "मैं अपनी बीवी से परेशान हो गया हूं। रात भर ईसा मसीह, ईसा मसीह करती है। ससुराल में पत्नी की मां, बड़ी बहन और छोटी बहन सभी मुझ पर धर्मांतरण के लिए दबाव डालते हैं।

लिनेश ने अपने स्टेटस में यह भी जिक्र किया कि वह कभी ससुराल में खाना नहीं खाता था, क्योंकि वहां से उसे असहज माहौल महसूस होता था। उसने यह भी आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने शादी के समय उसकी पत्नी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर झूठ बोला था।  

पारिवारिक और मानसिक तनाव का उल्लेख

स्टेटस में लिनेश ने अपने वैवाहिक जीवन की परेशानियों का भी जिक्र किया। उसने लिखा कि शादी के बाद से पत्नी ने उसे कभी प्यार से बात नहीं की। जो भी वह कमाता था, उसे पत्नी को दे देता था, लेकिन इसके बावजूद उसकी पत्नी उससे अधिक पैसे की मांग करती थी।  

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने मृतक के परिजन और ससुराल वालों से पूछताछ शुरू कर दी है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI