भिलाई : फैक्ट्री से स्क्रैप चोरी और दुकानों में सेंधमारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सीसीटीवी फुटेज बना अहम सुराग....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई क्षेत्र के जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। चोरों ने 26 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच किराना और अन्य दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर हाथ साफ किया। साथ ही एक फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप भी चुरा लिया।  

चोरियों से इलाके में फैला डर

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों और पुलिस को परेशान कर दिया था। पुलिस की सक्रियता और सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस मामले को सुलझाने में सफलता मिली।  

सीसीटीवी में कैद हुए सबूत

चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध नजर आए। फुटेज में उनका चेहरा साफ दिखाई दिया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर तीन लड़कों को साइकिल पर जाते हुए पकड़ा और थाने लाकर पूछताछ की।  

मुख्य आरोपी और गिरोह का पर्दाफाश  

थाने में पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी ने अपना नाम सुखिया कुर्रे उर्फ मलिंगा (30) बताया, जो गुरु घासीदास नगर, कुरुद रोड, जामुल का निवासी है। उसने बताया कि उसने अपने दो नाबालिग साथियों और अन्य दो सहयोगियों, प्रदीप और हरीश सोनी उर्फ विक्की, के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।  

पुलिस ने आरोपियों के पास से 20,000 रुपये का लोहा और कुल 72,000 रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI