दरअसल, स्कूटी सवार शख्स के हेलमेट के अंदर एक जहरीला कोबरा छिपा हुआ था। यह कोबरा छोटा था, लेकिन इतना खतरनाक था कि उसकी एक डंश से जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी। इसके बाद लोग दंग रह गए और फौरन स्नैक हैंडलर्स को बुलाया। स्नैक हैंडलर्स ने मौके पर आकर बड़ी सावधानी से उस कोबरा को हेलमेट के अंदर से बाहर निकाला।
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है और लोग इसे देखकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। खासकर हेलमेट पहनते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि उसमें कोई सांप या अन्य जानवर न हो, क्योंकि ऐसा हादसा आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
विडियो देखे -
यह घटना एक बड़ा सबक देती है कि हमेशा सतर्क रहना चाहिए, खासकर जब आप बाहर यात्रा कर रहे हों।हालाँकि भिलाई की पत्रिका न्यूज़ इस वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता है|


