भिलाई निगम की बड़ी पहल: अब हर जोन में सोमवार राशन कार्ड वितरण और नवीनीकरण शिविर का होगा आयोजन साथ ही स्वच्छता अभियान को भी मिला बढ़ावा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़भिलाई , नगर पालिक निगम भिलाई ने क्षेत्र के नागरिकों के लिए राशन कार्ड वितरण और नवीनीकरण को सुचारु बनाने हेतु हर सोमवार विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। भिलाई क्षेत्र के कुल 172 कोऑपरेटिव राशन दुकानों से नागरिकों को राशन उपलब्ध कराया जाता है।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने हाल ही में सभी कोऑपरेटिव राशन दुकान संचालकों की बैठक ली, जिसमें राशन कार्ड वितरण में हो रही समस्याओं की समीक्षा की गई। चर्चा में यह सामने आया कि कई हितग्राही अन्य दुकानों से राशन ले रहे हैं और अपने पुराने कोऑपरेटिव पर नहीं आ रहे हैं।

शिविर का आयोजन और समय:
अब प्रत्येक सोमवार को सभी जोन कार्यालयों के अंतर्गत सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक राशन कार्ड वितरण शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में कोऑपरेटिव दुकानों के संचालक और निगम के कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जो नागरिकों को उनके नए राशन कार्ड वितरित करेंगे।

नागरिकों से आग्रह:

  • राशन कार्ड नवीनीकरण:
    आयुक्त ने बताया कि 1 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक राशन कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। जिनका राशन कार्ड पुराना हो चुका है, वे इस अवधि में अपना कार्ड नवीनीकरण करा लें।
    वर्तमान में 40,000 से अधिक नागरिक ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक अपने राशन कार्ड प्राप्त नहीं किए हैं। इन नागरिकों से अपील है कि वे शिविर स्थल पर जाकर जल्द से जल्द कार्ड प्राप्त करें।
  • विदेश में गए नागरिकों का मामला:
    लगभग 600 राशन कार्डधारी नागरिक, जो विदेश जा चुके हैं, उन्हें भी अपना राशन कार्ड नवीनीकरण कराना होगा।

सहूलियत और जानकारी:

राशन कार्ड नवीनीकरण के बाद नागरिक किसी भी कोऑपरेटिव राशन दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, हर जोन कार्यालय में नियुक्त फूड अधिकारी से भी सहायता और जानकारी ली जा सकती है।

  • जोन-1 (नेहरू नगर) और जोन-2 (वैशाली नगर): चंद्रभान बद्येल, कविता ठाकुर
  • जोन-3 (मदर टेरेसा नगर) और जोन-4 (शिवाजी खुर्सीपार): आयुतोष चंद्राकर
  • जोन-5: वसुधा गुप्ता

स्वच्छता अभियान पर जोर:

राशन वितरण के साथ ही, आयुक्त ने कोऑपरेटिव संचालकों से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिकों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखने के लिए जागरूक करें। दुकानों पर स्वच्छता से जुड़ी प्रचार सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।

स्वच्छता शपथ और उपस्थित अधिकारी:

बैठक के दौरान, उपस्थित अधिकारियों और संचालकों ने स्वच्छता बनाए रखने और अन्य नागरिकों को प्रेरित करने के लिए स्वच्छता शपथ ली।
इस अवसर पर प्रोग्रामर दीप्ति साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, और रीता चतुर्वेदी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI