भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई की उत्कल संस्कृति महिला समिति द्वारा सेक्टर-10 में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. राजश्री मिश्रा को उनके उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया। यह आयोजन 1 दिसंबर को भव्य रूप से संपन्न हुआ।
डॉ. मिश्रा ने होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। उनकी सेवाओं का लाभ केवल भिलाई और छत्तीसगढ़ के लोग ही नहीं, बल्कि देश के अन्य हिस्सों से आने वाले मरीज भी उठा रहे हैं। उनके समर्पण और मेहनत के लिए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वर्ल्ड सम्मित -ll दुबई में भी "बेस्ट होम्योपैथिक रुमेटोलॉजी अवार्ड " से सम्मानित किया जा चुका है।
इस सम्मान समारोह में उत्कल संस्कृति महिला समिति की अध्यक्ष संजू साहू और अन्य प्रमुख सदस्य जैसे झुनू पात्रा, नमिता साहू , जुली रानी साहू ,प्रतिमा मिश्रा , सविता साहू , भाग्या दलाई , दमयंती साहू , नमिता त्रिपाठी, शारदा चौधरी , और सुषमा बेहरा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए विशेष अतिथि के रूप में विष्णु पाठक, आचार्य मोहंती, और संतोष रावत ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI


