भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , नशीली कफ सिरप की तस्करी के बड़े मामले में कुम्हारी पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल नशीली कफ सिरप की सप्लाई के लिए किया जा रहा था। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
01 दिसंबर को मिली थी सूचना
01 दिसंबर 2024 को पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुम्हारी क्षेत्र के जंजगीरी प्रीबी ढाबा के पास बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप की बिक्री हो रही है। कुम्हारी थाना प्रभारी निरीक्षक जे.आर. कुर्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो युवकों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार युवकों ने अपने नाम क्रमशः
1. संदीप सिंह (32 वर्ष), निवासी दादर रोड शिव मंदिर के पास, चरोदा थाना पुरानी भिलाई।
2. सोहेल खान (28 वर्ष), निवासी नूतन चौक, गतवा तालाब के पास, भिलाई-03।
इनके पास से पुलिस ने रिलेक्स ड्राई कफ फार्मूला सीरप की 35 बोतलें, ब्लूरेक्स कफ सिरप की 11 बोतलें और रिलेक्स कफ सिरप की 17 बोतलें, कुल 63 बोतलें जब्त कीं। यह सिरप एक बाइक (बजाज पल्सर क्रमांक CG 04-HW-7443) पर अवैध रूप से बेचने का प्रयास किया जा रहा था।
तीसरा आरोपी कार सहित गिरफ्तार
आगे की जांच में पता चला कि इस मामले में एक और आरोपी सौरभ कामडे (30 वर्ष), निवासी ग्राम मर्रा, थाना उतई, जिला दुर्ग, नशीली कफ सिरप की सप्लाई में शामिल है। यह आरोपी एक मारुति सुजुकी वैगन-आर कार (क्रमांक CG 07-AQ-8632) के माध्यम से सिरप की तस्करी कर रहा था।
06 दिसंबर 2024 को पुलिस ने सौरभ कामडे को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को भी जब्त कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
कुम्हारी पुलिस की यह कार्रवाई तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस तरह के मामलों में शामिल अन्य अपराधियों की भी तलाश जारी है, ताकि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

