भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली के नेब सराय इलाके में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जिसमें एक बेटे ने अपने परिवार के तीन सदस्य—माता-पिता और बहन—को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। 20 साल के अर्जुन तंवर ने पूरी साजिश को इतनी चतुराई से अंजाम दिया कि ना तो कोई चीख़ निकली और ना ही खून का एक भी धब्बा बचा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और यह मामला पूरे इलाके में सनसनी का कारण बना हुआ है।
अर्जुन ने पहले से ही परिवार की हत्या की योजना बना ली थी। उसने अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह का दिन चुना, जब घर में सभी खुश थे। अपने रिटायर्ड फौजी पिता के पास मौजूद चाकू को उसने चुपके से छिपा लिया था। इसके बाद उसने अपने पिता, मां और बहन की हत्या की पूरी प्रक्रिया को इतनी बारीकी से अंजाम दिया कि कोई भी उसे संदेह की नजर से नहीं देख सका।
पुलिस के मुताबिक, अर्जुन का अपनी बहन के साथ तनावपूर्ण रिश्ता था| बहन पढ़ाई लिखाई में कुशाग्र थी इसके उलट आरोपी अर्जुन माता पिता का कोई कहना नहीं मानता था | जिससे पिता उससे हमेशा खफा रहा करते थे साथ ही माँ और बहन भी उसको सपोर्ट नहीं करते थे | वह इस बात से नाराज था कि उसके माता-पिता उसकी बहन को ज्यादा महत्व देते थे। इसके अलावा, उसके पिता ने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा अपनी बेटी को देने का फैसला किया था, जिससे अर्जुन और भी गुस्से में था।
हत्या के दिन, अर्जुन ने अपनी बहन को सोते वक्त गला रेतकर मार डाला। इसके बाद, वह अपने पिता के पास गया और उनकी गर्दन पर चाकू से वार किया। मां को भी वॉशरूम में घुसकर मार डाला। हत्या करने के बाद उसने अपने खून से सने कपड़े बदले और फिर एक जिम बैग में उसे छिपाकर पास के संजय वन में फेंक दिया।
घर लौटकर, अर्जुन ने न केवल खून के धब्बों को साफ किया बल्कि पुलिस को झूठा बयान भी दिया, यह कहकर कि वह जिम में था जब परिवार के सदस्य मारे गए थे। उसकी यह शातिर रणनीति पुलिस को भी भ्रमित करने में कामयाब रही, लेकिन जांच के बाद सच सामने आ गया।
अर्जुन दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज में राजनीति विज्ञान का छात्र था और एक प्रशिक्षित मुक्केबाज भी था। उसने राज्य स्तर पर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक भी जीता था। इस खौ़फनाक घटना के बाद से इलाके में हलचल मच गई है और लोग इस पूरी घटना को लेकर स्तब्ध हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

