भिलाई में तेज रफ्तार हाइवा का कहर: स्कूली छात्रा को हाइवा ने रौंदा हुई मौत, सड़क पर शव रखकर चार घंटे तक गुस्साई भीड़ ने किया प्रदर्शन...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। जहाँ पुराणी भिलाई क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूल से घर लौट रही कक्षा 8वीं की छात्रा को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया। इस घटना में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोंहदी गांव में हुआ।  

गुस्साए लोगो का प्रदर्शन

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और मृतका के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चार घंटे तक चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारी प्रशासन से हाइवा वाहनों पर रोक लगाने और चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।  

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं हो पाई। तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया। जब लोग नहीं माने, तो पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।  

शव को हटाकर पुलिस ने कार्रवाई की

इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया और बच्ची के शव को उठाकर सुपेला की मॉर्चुरी भेजा। इसके बाद परिजनों को थाने बुलाकर उनकी शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।  

बिना रोक-टोक चल रहे भारी वाहन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस इलाके में रेत और मुरुम से भरे हाइवा दिन-रात तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। इनके चलते सड़क पर दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण इस मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं।  

मांग: सख्त कार्रवाई हो

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही, इस घटना के लिए जिम्मेदार हाइवा चालक और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।  

हादसे के पीछे की कहानी

मृतक छात्रा की पहचान भावेश निषाद के रूप में हुई है। वह रिंगनी गांव की निवासी थी और स्कूल की छुट्टी के बाद साइकिल से अपने घर लौट रही थी। मोंहदी गांव के पास हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी जान चली गई।  


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI