मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लेकिन अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने जांच एजेंसियों के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में सौरभ चंद्राकर दुबई के ली-मेरीडियन होटल में भगवान शिव की कथा सुनते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में वह प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की मेजबानी करते हुए भी नजर आ रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि "भिलाई की पत्रिका न्यूज़" नहीं करता है|
विडियो देखे -
महादेव सट्टा एप के मास्टरमाइंड से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। एक वीडियो में पंडित प्रदीप मिश्रा ब्लैक रोल्स रॉयस में सवार होकर एक भव्य इमारत में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, सौरभ चंद्राकर उन्हें गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नजर आता है। दूसरे वीडियो में, सौरभ चंद्राकर भगवान शिव की कथा को बड़े ध्यान से सुनते हुए देखा जा सकता है। उसके पास एक महिला भी बैठी हुई है।
इन घटनाओं ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि यदि सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया गया है, तो वह खुलेआम ऐसे कैसे दिखाई दे रहा है? वायरल वीडियो ने जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर संदेह पैदा कर दिया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

