CG ब्रेकिंग : बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 12 यात्री घायल , चीख-पुकार से गूंजा इलाका , ट्रक चालक मौके से फरार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जांजगीर-चांपा: नवागढ़ इलाके में आज सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी मचा दी। एक यात्री बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में दर्जनभर लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गई, और उसका चालक मौके से फरार हो गया। 

 

क्या हुआ घटना के दौरान?

जानकारी के अनुसार, शुक्ला ट्रेवल्स की बस, जो करीब 60-70 यात्रियों को लेकर केरा से जांजगीर जा रही थी, नवागढ़ के राछाभाटा इलाके में ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के भीतर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच घायल यात्री मदद की गुहार लगाते रहे।  

घायलों की स्थिति

इस हादसे में करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।  

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि बस और ट्रक दोनों तेज रफ्तार में थे। अचानक हुई इस टक्कर से ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है, जबकि बस में बैठे यात्री काफी सहमे हुए हैं।  

नवागढ़ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने ट्रक और बस को कब्जे में ले लिया है। फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है। प्रशासन ने घायलों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।  


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI