CG : स्कूल शिक्षक की शर्मनाक करतूत : स्कूल की 19 छात्राओं के साथ शिक्षक करता था छेड़खानी , जांच टीम को घटना के बारे में बताते हुए रोने लगी छात्राये , मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक बेहद शर्मनाक बात साम सामने आई है जहाँ सोनगरा हाई स्कूल में तैनात एक शिक्षक ने पिछले कुछ समय में 19 छात्रों के साथ गलत व्यवहार (बेड टच) किया| साथ ही उनसे अनुचित (अश्लील )बाते कर रहा था |

टीचर और हेडमास्टर फिलहाल सस्पेंड हैं. बटगांव थाने में दोनों के खिलाफ यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया है.

दरअसल, सूरजपुर बाल कल्याण अधिकारी मनोज जयसवाल की टीम ने 10 दिन पहले सोनगरा हाई स्कूल परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया था. इसमें टीम ने बैड टच और पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके बाद लड़कियों ने घटना की सूचना बाल संरक्षण अधिकारी को दी। बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जयसवाल ने सूरजपुर परिसर को इसकी जानकारी दी. फिर यह मामला सामने आया |

जानकारी के मुताबिक, शिक्षक सुमन कुमार रवि के खिलाफ बेड टच और गलत बात करने की शिकायत दर्ज करायी गयी है. शिकायत की जांच के लिए सूरजपुर कलेक्टर ने जांच टीम का गठित करवाया |

स्कूल में कक्षा 6 से 8 तक के उन्नीस छात्राओं ने जांचकर्ताओं को बताया कि उनके शिक्षक सुमन कुमार ने लंबे समय तक उनके साथ अनुचित रूप से टच करता था। छाती , कमर और पीठ को छुआ करता था| यह बताने के दौरान कई बच्चियां रोने लगी|

छात्रों ने अपनी शिकायत में कहा कि जब उन्होंने मामले को हेडमास्टर अनीता बेग के ध्यान में लाया, तो उन्होंने कड़ा एक्शन लेने के बजाय शिक्षक से बात कर समझाने की बात कही और कहा विद्यार्थियों को इस बारे में किसी से चर्चा नहीं करनी चाहिए। उत्पीड़न की शिकायत करने वाले छात्रों की उम्र 13 से 15 साल के बीच थी| मामले की शिकायत थाने में की जा चुकी है| आरोपी और हेडमास्टर दोनों फरार बताये जा रहे है| जिनकी तलाश की जा रही है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI