CG : लड़की ने टेलीग्राम एप पर कारोबारी से किया ठगी का बड़ा काण्ड : कारोबारी से सवा 2 करोड़ की धोखाधड़ी , फर्जी ट्रेडिंग एप के नाम पर लगाया चूना...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग ) रायपुर, एक कारोबारी को टेलीग्राम एप पर एक लड़की द्वारा झांसा देकर 2.19 करोड़ रुपए का चूना लगा दिया गया। लड़की ने उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए मुनाफा कमाने का लालच दिया, और धीरे-धीरे उसे बड़ा निवेश करने के लिए उकसाया। शुरुआत में कुछ लाभ भी दिखाया गया, लेकिन बाद में जब कारोबारी ने अपनी रकम वापस मांगी, तो उसे ठगी का अहसास हुआ।

घटना जनवरी 2024 की है, जब कारोबारी जितेंद्र सोमानी की मुलाकात टेलीग्राम एप पर एक लड़की 'अंजली' से हुई। उसने कारोबारी को ट्रेडिंग एप के बारे में बताया और उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में शामिल कर लिया, जिसका नाम था 'फ्यूचर फॉर्च्यून ग्लोबल लिमिटेड'। इसके बाद लड़की ने उसे पहले 50 हजार रुपए निवेश करने के लिए कहा और इसके बाद ज्यादा मुनाफा कमाने का वादा किया। इस बीच उसे फर्जी स्क्रीनशॉट्स भी भेजे गए, जिनमें अन्य लोग कथित रूप से मुनाफा कमा रहे थे।

कुछ समय बाद, एक दूसरी लड़की, 'मोनिका', ने संपर्क किया और वही ट्रेडिंग एप में निवेश करने का सुझाव दिया। कारोबारी को यह महसूस हुआ कि यह एक असली आईडी है, और उसने विश्वास करके करीब 17 किस्तों में 2 करोड़ 19 लाख 81 हजार रुपए ठगों के खातों में जमा कर दिए। इस दौरान कारोबारी को मुनाफे के रूप में एक झूठी रिपोर्ट भी दिखाई जाती रही। लेकिन जब उसने अपने पैसे वापस निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने उसे कहा कि पहले उसे 30 फीसदी टैक्स देना होगा।

ठगी का एहसास होते ही कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मोवा पंडरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV