भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक और सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गोटगांवा क्षेत्र में कार और सब्जियों से भरी पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।
प्रतापपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई यह दुर्घटना अब पुलिस की जांच का विषय बन चुकी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी है।
इस दुर्घटना के बाद, राज्य की महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह किया है कि अंबिकापुर-सूरजपुर-बैकुंठपुर-मनेन्द्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-43) को दो लेन से फोर लेन में विस्तारित किया जाए। इसके अलावा, मंत्री ने इस मार्ग पर स्थित बड़े गड्ढों की मरम्मत के लिए शीघ्र कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
मंत्री ने पत्र में कहा कि इन गड्ढों के कारण सड़क पर लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है और कई हादसे पहले भी हो चुके हैं। स्थानीय जनता द्वारा बार-बार इस समस्या को उठाया गया है। मंत्री ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि सड़क की स्थिति को सुधारने के लिए त्वरित कार्यवाही की जाए और सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी जाए।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

