कांकेर: बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत
कांकेर जिले के साईमुंडा घाट में एक तेज रफ्तार बस और ट्रक की भिड़ंत के बाद यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे के वक्त बस में 25 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से 15 घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे की वजह
केशकाल घाट में चल रहे मरम्मत कार्य को बताया जा रहा है, जिसके चलते बसों को वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरना पड़ रहा है। यह घटना दुधावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान पुलिस ने मार्ग पर यातायात व्यवस्था संभाली और घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
रायगढ़: दो बसों की टक्कर में दर्जनों घायल
रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में दो बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा ग्राम चिटकाकानी और जुर्डा मार्ग के पास हुआ, जहां डीपीएस स्कूल के करीब नर्सिंग कॉलेज की बस और इंड सिनर्जी लिमिटेड की बस आपस में भिड़ गई।
इस हादसे में बस के ड्राइवर समेत दर्जनों लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य तेज किया।
ट्रैफिक सुरक्षा पर बढ़ती चिंताएं
इन दोनों घटनाओं ने राज्य में यातायात सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खराब सड़कें, मरम्मत कार्य के दौरान असुरक्षित वैकल्पिक मार्ग, और तेज रफ्तार गाड़ियों का नियंत्रण न होना, इन हादसों की प्रमुख वजहें बन रही हैं।
आम जनता और विशेषज्ञों का मानना है कि सड़क सुरक्षा उपायों को और सख्त किए जाने की जरूरत है। प्रशासन को चाहिए कि वह इन मार्गों पर यातायात नियंत्रण के साथ-साथ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

