CG : 5वीं और 8वीं के लिए केंद्रीकृत परीक्षाओं का नया प्रारूप जारी, दोनों कक्षाओ की होगी पुनः बोर्ड परीक्षाये...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , रायपुर साय कैबिनेट के हालिया निर्णय के अनुसार, अब कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए केंद्रीकृत परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि 2010-11 में इन कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं बंद कर दी गई थीं, ताकि सभी बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का लाभ दिया जा सके। इस फैसले का उद्देश्य किसी भी विद्यार्थी को असफल घोषित न करना था।  

हालांकि, बोर्ड परीक्षाओं की अनुपस्थिति के कारण विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव को देखते हुए, अब इन कक्षाओं के लिए नियमित परीक्षा अनिवार्य कर दी गई है। 

मुख्य बिंदु:  

1. सत्र के अनुसार परीक्षाएं  
   - हर शैक्षणिक सत्र में कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा नियमित रूप से ली जाएगी।  
   - परीक्षा में असफल रहने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा के दो माह के भीतर फिर से एक और मौका दिया जाएगा।  


- प्रारंभिक शिक्षा पूरी होने तक किसी भी विद्यार्थी को विद्यालय से निष्कासित नहीं किया जाएगा।  

2. परीक्षा का आयोजन और प्रबंधन
   - परीक्षा जिला स्तर पर आयोजित होगी।  
   - सभी सरकारी, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में सीजी बोर्ड द्वारा परीक्षा कराई जाएगी।  
   - जिला शिक्षा अधिकारी परीक्षा की गोपनीयता और गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे।  

3.शुल्क और समय सारणी
   - परीक्षा के लिए विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।  
   - परीक्षाएं मार्च माह में आयोजित की जाएंगी।  
   - परीक्षा की समय-सारणी संचालक लोकशिक्षण सचिवालय द्वारा जारी की जाएगी।  

इस निर्णय का उद्देश्य बच्चों के शिक्षण स्तर को बेहतर बनाना और शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा देना है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|