CG ब्रेकिंग : बच्चों के खेल-खेल में माचिस बनी जानलेवा, पैरावट में लगी आग में 7 साल के मासूम ने गंवाई जान , दूसरे बच्चे की बची जान , पिता घायल....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) जशपुर खेल-खेल में हुई एक गलती ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के घटमुंडा नवाटोली गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। खेलते-खेलते बच्चों ने माचिस से पैरावट (खलिहान में रखे सूखे भूसे) में आग लगा दी, जिससे भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 7 साल के मासूम एल्ड्रियन एक्का की आग में जलकर मौत हो गई।  

आग की चपेट में घायल हुए पिता  

मृतक बच्चे के पिता प्रबोध एक्का ने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटों ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। प्रबोध एक्का इस हादसे में गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उनका इलाज जारी है।  

कैसे हुआ हादसा?  

घटना के समय दो नाबालिग बच्चे खलिहान में रखे सूखे भूसे के पास माचिस लेकर खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों ने माचिस से पैरावट में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक मासूम एल्ड्रियन आग की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। दूसरा बच्चा किसी तरह सुरक्षित बच गया।  

प्रशासन और दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा  

घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी थाना पुलिस, दमकल की टीम, और एसडीएम नंदजी पांडे मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।  

मासूम की मौत से शोक में डूबा गांव  

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। हर कोई इस हादसे से गमगीन है और बच्चों को आग जैसी खतरनाक चीजों से दूर रखने की सीख दे रहा है। यह घटना एक चेतावनी भी है कि बच्चों के हाथों में माचिस या आग से संबंधित किसी भी वस्तु को देने से बचा जाना चाहिए।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI