CG : खेत में मिली प्रेमी जोड़े की लाश , खेत पर काम करने आए ग्रामीणों ने लाश देखकर पुलिस को किया सूचित, जांच में जुटी पुलिस...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम सुपातराई के आश्रित मोहल्ला तिहलापताई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ खेत में पेड़ पर एक युवक और युवती की लाश लटकी हुई मिली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सुबह खेत पर काम करने आए ग्रामीणों ने जब यह दृश्य देखा, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

घटना स्थल पर स्थिति

पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घटना की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर एक पर्स, एक रुमाल, और एक बाइक मिली है, जिनके आधार पर मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आसपास के गाँवों में मुनादी कराई है ताकि किसी को जानकारी हो तो वे सामने आ सकें।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI