CG : मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर , छत्तीसगढ़ में इस दिन शुष्क दिवस घोषित ,शराब बिक्री, परिवहन और परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़: छत्तीसगढ़ में 18 दिसंबर 2024 को गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सरगुजा जिले के कलेक्टर ने इस दिन सभी देशी और विदेशी शराब दुकानों, अहातों, एफ.एल.8 लाइसेंस वाले प्रतिष्ठानों और मद्य भंडारण केंद्रों को पूरी तरह से बंद रखने का आदेश दिया है। 

शराब बिक्री, परिवहन और परोसने पर रोक

शुष्क दिवस के दौरान जिले में शराब की बिक्री, परिवहन और परोसने की सभी गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर ने इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

गुरू घासीदास: समाज सुधारक और सत्य के प्रतीक

गुरू घासीदास का जन्म 1756 में छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के गिरौदपुरी में एक गरीब परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन को सामाजिक सुधारों के लिए समर्पित किया और जातिवाद, भेदभाव जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं।  

गुरू घासीदास ने "सत्य और अहिंसा" पर आधारित सतनाम पंथ की स्थापना की, जो समाज में समानता और शांति का संदेश देता है। उनकी जयंती पूरे छत्तीसगढ़ में हर साल 18 दिसंबर को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है।  यह दिन सामाजिक समरसता, सत्य, और समानता के प्रति उनके योगदान को याद करने का अवसर है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI