भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , कोरबा का ओपन थिएटर चौपाटी रविवार शाम को किसी फिल्म के सीन जैसा लग रहा था। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसे वहां मौजूद लोग शायद ही कभी भूल पाएंगे। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां पति-पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच का विवाद पब्लिक ड्रामा में बदल गया।
जब घरवाली और बाहरवाली आमने-सामने हो गईं
यह घटना तब शुरू हुई जब पति अपनी प्रेमिका के साथ चौपाटी पर घूमने आया। उसे शायद यह अंदाज़ा नहीं था कि उसकी पत्नी वहीं पहुंच जाएगी। जैसे ही पत्नी की नज़र अपने पति और उसकी प्रेमिका पर पड़ी, गुस्से का सैलाब उमड़ पड़ा। देखते ही देखते, पति-पत्नी में बहस शुरू हो गई, और यह बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। विडियो देखे -
पति ने गुस्से में अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी, लेकिन यहां ट्विस्ट तब आया जब उसकी प्रेमिका भी इस लड़ाई में कूद पड़ी। पत्नी पर हमला करने में प्रेमिका ने भी पति का साथ दिया। यह देखकर आस-पास मौजूद लोग दंग रह गए।
भीड़ ने संभाला मोर्चा
पत्नी के चीखने-चिल्लाने से चौपाटी पर मौजूद लोग अलर्ट हो गए। वहां खड़े कई लोग इस घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करने लगे। इसी दौरान प्रेमिका ने एक युवती का फोन छीनकर फेंक दिया, जो वीडियो बना रही थी।
प्रेमिका की यह हरकत देखकर भीड़ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने तुरंत उसे घेर लिया और कार से बाहर खींचकर उसकी पिटाई कर दी। हर कोई महिला के साथ हुई मारपीट का विरोध कर रहा था, और मौके पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस ने संभाली स्थिति
इस पूरे हंगामे के बीच पुलिस को सूचना दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की और वहां मौजूद भीड़ को हटाया।
चौपाटी में विवाद आम बात?
चौपाटी पर यह पहली बार नहीं हुआ है जब कोई विवाद चर्चा का केंद्र बना हो। इससे पहले भी यहां मारपीट और चाकूबाजी जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। चौपाटी अपने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों और शाम की रौनक के लिए मशहूर है। लेकिन जैसे-जैसे रात बढ़ती है, यहां का माहौल अक्सर बिगड़ने लगता है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

