CG : मूकबधिर छात्रा आत्महत्या: सहपाठी की प्रताड़ना से हारकर लिया आत्मघाती कदम, , आरोपी को साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद से पुलिस ने किया गिरफ्तार...

भिलाई  की पत्रिका न्यूज़ : छग , बिलासपुर मूक-बधिर छात्रा की आत्महत्या के मामले ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। जिसमे एक मूक-बधिर सहपाठी की लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने अपनी जान देने का दर्दनाक कदम उठाया। मामले में पुलिस ने साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद से आरोपी से पूछताछ कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।  

घटना का विवरण

12 दिसंबर को सिरगिट्टी स्थित आश्रयदत्त कर्मशाला में कंप्यूटर की पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय मूक-बधिर छात्रा कुमारी पल्लवी ने आश्रम की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद तुरंत पल्लवी को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी शाम को मौत हो गई।  

प्रताड़ना का खुलासा  

जांच में सामने आया कि पल्लवी को उसके सहपाठी, मूक-बधिर छात्र आकाश रवि, ने शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया था। घटना से पहले आकाश ने पल्लवी के साथ मारपीट की थी, जिसकी जानकारी पल्लवी ने अपनी बहन को वीडियो कॉल के जरिए दी थी। इस दर्दनाक घटना ने आश्रम के पूरे माहौल को स्तब्ध कर दिया।  

जांच और आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद ली। पूछताछ में आकाश ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने धारा 120 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI