CG ब्रेकिंग : भाई से विवाद के बाद शराब के नशे में जेठ ने बहू को रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट, मासूम बेटियों पर उठे मां के साया, आरोपी फरार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग जांजगीर -चापा , चापा नगर, बैरियर चौक से लगे खिरसाली पारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत जेठ ने अपनी बहू की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी सूरज ठाकुर का अपने छोटे भाई से विवाद हो रहा था, जिसमें अपनी बहू सीमा ठाकुर (23) ने बीच-बचाव किया। इस पर गुस्साए सूरज ने रॉड से बहू की बुरी तरह से पिटाई की और उसे मौत के घाट उतार दिया। 

इस घटना में आरोपी की मां भी बीच-बचाव के दौरान घायल हो गईं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूरज, जो नशे का आदी है, मंगलवार को भी शराब पीकर घर आया था और छोटे भाई से विवाद करने लगा। इस दौरान बहू सीमा ने जैसे ही बीच-बचाव किया, सूरज ने रॉड से उसे पीटकर हत्या कर दी। 

दुख की बात यह है कि सीमा की 1 साल और 4 साल की दो बेटियां हैं, जो अब अपनी मां के साए से वंचित हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है, लेकिन वह फरार हो चुका है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

यह घटना पूरे क्षेत्र में सनसनी फैलाने के साथ-साथ समाज के लिए भी एक गंभीर सवाल खड़ा करती है, जहां शराब की लत और पारिवारिक विवादों का दुरुपयोग खौ़ननाक अपराधों को जन्म दे रहा है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV