CG ब्रेकिंग : आरक्षण की नई तिथि घोषित: महापौर , नपा और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया अब इस तिथि में होगी ,आदेश जारी....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़रायपुर, छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की तारीख में बदलाव किया गया है। अब यह प्रक्रिया 27 दिसंबर के बजाय 7 जनवरी 2024 को आयोजित होगी।

छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है। विभाग के अनुसार, यह बदलाव चुनावी प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संचालित करने और प्रशासनिक तैयारियों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।




भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV