CG : भाई-बहन ने मिलकर बड़ी मां को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट , मृतका युवती को लड़को के साथ पार्टी और घुमने फिरने के लिए करती थी मना , गुस्से में दोनों ने मिलकर दिया खौफनाक घटना को अंजाम...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। धौरपुर थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला को उसके ही भतीजे और भतीजी ने जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। 

कैसे हुई वारदात?  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना से पहले तीनों ने एक साथ बैठकर चिकन पार्टी की। इस दौरान मृतक बड़ी माँ ने भतीजी से गाँव के लड़को के साथ घुमने फिरने व दोस्ती की बात पर टोका जिस पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बात इतनी बढ़ गई कि भाई अमृत उर्फ चंठू (22) -बहन  प्रभा विश्वकर्मा (25) ने अपनी बड़ी मां भीनसरी (50) को साड़ी से लपेटकर उसे आग के हवाले कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।  

पुलिस की कार्रवाई  

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में वारदात का खुलासा हुआ।  

आगे की कार्रवाई  

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ उनके गांव में हो सकता है।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI