CG : सनातन संस्कृति का महायज्ञ, गौतम खट्टर जी का छत्तीसगढ़ प्रवास और विशाल धर्म जागरण अभियान....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भारतीय सनातन संघ के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष मनोज ठाकरे ने जानकारी दी गयी कि माननीय गौतम खट्टर जी ने 26 दिसंबर को रायपुर का दौरा किया। उनका आगमन शाम 5:30 बजे विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पर हुआ। इसी दिन 6:30 बजे रायपुर के वृंदावन सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया ।  

दुर्ग में हुआ भव्य स्वागत

गौतम खट्टर जी अगले दिन, 27 दिसंबर को, सड़क मार्ग से दोपहर 12:00 बजे दुर्ग सर्किट हाउस पहुंचें। वहां वे विभिन्न हिंदू सनातनी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट किया| शाम 5:00 बजे, सर्किट हाउस से अग्रसेन चौक होते हुए, ओम परिसर के आयोजन स्थल तक उनका भव्य स्वागत जुलूस निकाला गया | इस जुलूस में आर्यवीर दल, बजरंग दल, और अन्य हिंदू संगठनों के युवा जयघोष करते हुए शामिल हुए|

विशाल धर्मसभा का आयोजन

आयोजन स्थल पर शाम 5:45 बजे गौतम खट्टर जी एक विशाल धर्मसभा को संबोधित करेंगे। धर्मसभा से पूर्व आर्यवीर दल द्वारा व्यायाम प्रदर्शन और प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया|

व्यापक प्रचार और निमंत्रण अभियान

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आर्य समाज के सदस्य पूरे दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में व्यापक प्रचार किया गया हैं। घर-घर जाकर आमंत्रण कार्ड वितरित किए जा रहे हैं ताकि वैदिक सनातनी समाज के अधिक से अधिक लोग इस आयोजन में शामिल हो सकें।  

आयोजन की तैयारी में प्रमुख चेहरे

इस आयोजन का नेतृत्व आर्यवीर दल और आर्य प्रतिनिधि सभा दुर्ग द्वारा किया गया। प्रमुख सलाहकारों में डॉ. अजय गुप्ता आर्य, आचार्य अंकित शास्त्री, और अन्य गणमान्य सदस्य शामिल हैं। संयोजक मनोज ठाकरे, कृष्णमूर्ति आर्य, और हिमांशु आर्य जैसे वरिष्ठ सदस्यों ने सभी सामाजिक और धार्मिक संगठनों से बड़ी संख्या में उपस्थिति हुए| 

गौतम खट्टर जी के इस दौरे का उद्देश्य समाज में सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवा पीढ़ी में धर्म के प्रति नई ऊर्जा का संचार करना है। यह आयोजन सनातन धर्म के अनुयायियों के बीच एकता और समर्पण का प्रतीक बनेगा।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV