भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सारंगढ़-बिलाईगढ़ , छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया विवाद सामने आया है। सारंगढ़ की कांग्रेस विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े का एक भड़काऊ बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक ने अपने भाषण में युवाओं को कलेक्ट्रेट में घुसकर तोड़फोड़ करने की बात कही और जिला प्रशासन को चुनौती दी।
यह बयान तब आया जब विधायक के पति पर धान खरीदी में गड़बड़ी के आरोप में FIR दर्ज की गई। इस घटना के बाद विधायक जांगड़े ने न सिर्फ प्रशासन पर निशाना साधा, बल्कि बलौदाबाजार कांड का जिक्र करते हुए सरकार को चेतावनी भी दी।
विडियो देखे -
क्या है मामला?
कुछ दिनों पहले सारंगढ़ विधायक के पति पर धान खरीदी से जुड़े मामले में FIR दर्ज हुई थी। इसे लेकर विधायक ने सार्वजनिक मंच पर अपनी भड़ास निकाली और युवाओं को प्रशासन के खिलाफ भड़काने का प्रयास किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट के भीतर घुसकर तोड़फोड़ करने की बात कहकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में खलबली मचा दी है।
बलौदाबाजार कांड का जिक्र
अपने बयान में विधायक उत्तरी जांगड़े ने बलौदाबाजार कांड का भी जिक्र किया। यह कांड छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास का एक विवादित अध्याय है, जहां सरकारी तंत्र और जनता के बीच टकराव ने बड़ा रूप ले लिया था। बलौदाबाजार कांड को याद दिलाते हुए उन्होंने सरकार को खुली चुनौती दी।
विधायक के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोगों के बीच इसे लेकर गहरी नाराजगी है। कई लोगों ने इसे प्रशासन के खिलाफ उकसाने वाला बयान बताया है, जो कानून व्यवस्था के लिए चुनौती खड़ी कर सकता है।
विधायक के इस बयान पर विपक्ष ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। विपक्षी नेताओं ने इसे कानून-व्यवस्था का अपमान बताया और सरकार से कार्रवाई की मांग की है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

