CG: प्रेम संबंध का दर्दनाक अंत , लड़की की मांग में सिंदूर भरकर , प्रेमी जोड़े ने इमली के पेड़ पर लगा ली फांसी....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। नवागढ़ के वार्ड नंबर 1 की पुरानी मंडी में इमली के पेड़ से प्रेमी जोड़े के शव लटके मिले। सुबह जब राहगीरों ने यह दृश्य देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।  

मांग में सिंदूर और फिर आत्महत्या

स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या से पहले प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी का दर्जा दिया। लेकिन सवाल यह उठता है कि जब शादी जैसा पवित्र रिश्ता बनाया, तो जीने के बजाय मौत को क्यों चुना?  

पुलिस की जांच और परिजनों से पूछताछ

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर पंचनामा किया। पोस्टमार्टम के बाद ही आत्महत्या की असली वजह सामने आएगी। पुलिस ने कहा है कि परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।  


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI